हैलो, दोस्तों मै प्रीतिका सेमवाल, आप सभी लोगो का अपने हिंदी ब्लॉग ‘MOM KIDS EDUCATION‘ में स्वागत करती हूँ | इस नाम से मेरा एक YouTube चैनल और Facebook पेज भी है | दोस्तों मेरी इस वेबसाइट में आपको जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में ARTICLES पढ़ने को मिलेंगे | जैसे- प्रेगनेंसी, मदरहुड, चाइल्ड केयर, बेबी केयर, हेल्थ और फिटनेस, पेरेंटिंग टिप्स, पर्सनल डेवलपमेंट, होम रेमेडी |
मै एक गृहणी व एक माँ हूँ और एक अध्यापिका भी रह चुकी हूँ, इसलिए इस वेबसाइट पर दिए गये जितने भी आर्टिकल्स आप पढ़ेंगे उनमें दी गयी सभी जानकारी इंटरनेट, ब्लॉग्स, पुस्तकों और व्यक्तिगत अनुभवों पर आधारित हैं |
मेरी इस वेबसाइट को बनाने का प्रमुख उद्देश्य लोगों में जागरूकता फैलाना एवम् लोगों को विभिन्न जानकारियों से अवगत कराना है जो वर्तमान के साथ-साथ भविष्य में भी उनके काम आ सके | इस वेबसाइट के अंतर्गत् अलग-अलग केटेगरी बनायी गयी हैं जिनमें अलग-अलग टॉपिक्स के बारे में चर्चा की गयी है | इसका संछिप्त विवरण नीचे दिया गया है |
इस केटेगरी के अंदर हमने गर्भवती महिला के खानपान, उनके स्वास्थ्य, गर्भावस्था में आने वाली विभिन्न समस्याओं व उनके समाधान और गर्भावस्था में रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारियां दी हैं |
CHILD CARE
इसमें हम छोटे बच्चों की देखभाल और उनके सही विकास से सम्बंधित जानकारी देते हैं |
इसमें हम नवजात शिशु की देखभाल, उसके विकास, उसे होने वाली परेशानियों तथा उनके समाधान से संबंधित जानकारी देते हैं |
PARENTING
इस केटेगरी के अंतर्गत अच्छे पेरेंट्स बनने के उपाय , बच्चे का उसकी शैशवास्था से लेकर युवावस्था तक संपूर्ण विकास अर्थात उसका शारीरिक, भावनात्मक, बौधिक, सामाजिक व आध्यात्मिक विकास और बच्चों के प्रति माता-पिता की जिम्मेदारी, बच्चों के व्यवहार को सकारात्मक बनाना, इन सभी विषयों का वर्णन किया गया है |
HOME REMEDY
इसमें हम छोटे बच्चों या बड़ों को होने वाले कुछ शारीरिक कष्टों में किये जाने वाले घरेलू उपचारों के बारे में बताते हैं |
PERSONALITY DEVELOPMENT
इसमें हम व्यक्तित्व का हमारे जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव और उसकी महत्ता के बारे में चर्चा करते हैं और साथ ही अपने व्यक्तित्व को एक सही दिशा देने का प्रयत्न किस प्रकार करना चाहिए इस बारे में जानकारी देते हैं |
हमने अपने चैनल और वेबसाइट पर अपने व्यक्तिगत अनुभवों को शेयर किया है, अतः आपसे अनुरोध है कि आप किसी भी उपचार या किसी भी तरह की मेडिसिन लेने से पहले अपने डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें |